Una : दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, इस दिन तक करें आवेदन

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 12:39 PM (IST)

Una News :  दिव्यांगजनों के अधिकारों, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, पुनर्वास और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए केंद्र सरकार ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन एवं नामांकन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार और संस्थाएं 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) द्वारा दिए जाने वाले ये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों, नियोक्ताओं, नवाचारकर्ताओं, संस्थाओं एवं संगठनों को प्रदान किए जाते हैं।उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति, संस्थाएं और संगठन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एवं नामांकन प्रक्रिया 15 मई, 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और 31 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवास पंडित ने बताया कि पुरस्कार से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड एवं विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों की जानकारी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट www.depwd.gov.in तथा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News