चुराह वन मंडल की बिल्ला बीट में देवदार के पेड़ों पर चली आरी, आरओ हिमगिरी को नोटिस

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 09:57 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): चुराह वन मंडल की बिल्ला बीट के रिजर्व जंगल गंभीर में अवैध रूप से देवदार के 5 पेड़ काटने के मामले की जांच करने की लोगों ने मांग की है। बीते दिनों क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ताओं जर्म सिंह, व्यास देव, एश राज, पवन कुमार व अशोक कुमार का कहना है कि इस बारे में वन विभाग को शिकायत की गई थी, जिसके बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच की लेकिन जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। उधर, डीएफओ चुराह वन मंडल सलूणी सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि शिकायत के बाद मैं मौके पर गया था। 5 पेड़ कटे थे। इस बारे आरओ हिमगिरी को नोटिस दिया गया है। लकड़ी के 102 स्लीपर बरामद किए गए हैं, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। वहीं जहां पेड़ काटे गए हैं, वहां निशानदेही के लिए तहसीलदार को आदेश दिए गए हैं तथा मामले में जांच की जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News