पांगी में हिमखंड गिरने का सिलसिला जारी, चुराह व झुलाड़ा में बारिश से मकान क्षतिग्रस्त

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 10:35 PM (IST)

चम्बा (काकू): मौसम के कड़े तेवरों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारी बर्फबारी के चलते चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में जगह-जगह हिमखंड गिरने का सिलसिला जारी है। गनीमत यह रही कि अब तक कोई इसकी चपेट में नहीं आया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पांगी प्रशासन की ओर से लोगों को नदी-नालों के आसपास न जाने की सलाह दी गई है। वहीं जिले के चुराह क्षेत्र की हरतवास पंचायत में भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। मलबे तले दबने से 2 गऊओं व एक बकरी की मौत हो गई है। इस घटना में नारो पत्नी स्वर्गीय बजीरू राम को करीब डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रशासन की ओर से 10,000 रुपए फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा झुलाड़ा पंचायत में बलदेव सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।

 उधर, मिनी स्विटजरलैंड खजियार, जोत समेत पर्यटन नगरी डल्हौजी में भी ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के कारण चम्बा-चुवाड़ी-जोत मार्ग लगभग 8 घंटे यातायात के लिए बाधित रहा। इससे वाहनों के पहिए थमे रहे। इसी तरह चम्बा-खजियार मार्ग भी 5 घंटे तक बंद रहा। ऐसे में पर्यटकों को आवाजाही में काफी मुश्किलें उठानी पड़ीं।  चम्बा-जोत मार्ग बंद होने के कारण लोगों ने वाया पठानकोट-चम्बा वाया बनीखेत आवाजाही की। चम्बा-जोत मार्ग पर बर्फबारी के कारण अब भी फिसलन है। ऐसे में यहां से सफर करना जोखिम भरा है। 

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि जोत में काफी बर्फबारी हुई है। इसके चलते सड़क बंद हुई थी। सुबह 6 बजे ही विभाग की मशीनी व लेबर मौके पर पहुंच गई और मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News