''मैं डरने वालों में से नहीं हूं, विरोध करने वालों को दूंगा बखूबी जवाब''

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 12:45 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन व्यापार मंडल के दो फाड़ होने की तपिश में अब भारतीय जनता पार्टी भी तपने लगी है। मंडल एक ओर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के समर्थन में खडी नजर आ रही है। भाजपा सोलन मंडल के अध्यक्ष रविंद्र परिहार महाव्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी से अपने सभी नाते तोड़ लिए हैं और यह घोषणा कर दी है कि कुशल जेठी भाजपा के नाम का दुरूपयोग कर शहर वासियों को भर्मित कर रहे है। साथ में उन भाजपा कार्यकर्ताओं को भी चेतावनी दी है, जो जेठी के समर्थन में उनके साथ चल रहे हैं यहां तक की उन पर कड़ी कार्रवाई करने के संकेत भी दिए है। जिसको लेकर भाजपा में अंदरूनी कलह शुरू हो चुकी है।

जेठी ने भाजपा सोलन मंडल के अध्यक्ष रविंद्र परिहार पर पलटवार करते हुए कहा कि जब भाजपा 1980 में हिमाचल में आस्तित्व में आई थी। उसके अगले वर्ष वह युवा मोर्चा मंडल सोलन के अध्यक्ष थे और वह कई कार्यकारणियों में रहे हैं। भाजपा ने जो जिम्मेवारियां उन्हें आज तक सौंपी उसे उन्होंने बखूबी निभाया। साथ में यह भी कहा कि रविंद्र परिहार जो वर्तमान में मंडल अध्यक्ष है वह कई राजनैतिक पार्टियों से होते हुए 2000 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्हें यह तक भी ज्ञात नहीं है कि कौन से भाजपा के पुराने और कर्मठ नेता है। उन्होंने परिहार पर आरोप लगाया कि वह किसी बड़े नेता की कठपुतली बन कर उनका पिछले 18 वर्षों से विरोध कर रहे है। लेकिन वह डरने वाले नहीं है और उनका वह बखूबी जवाब देंगें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News