शराब के नशे में बस चला रहा था HRTC का ड्राइवर, कार को मारी टक्कर; अब निगम ने किया सस्पेंड

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 05:09 PM (IST)

Hamirpur News :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एचआरटीसी चालक द्वारा शराब पीकर बस चलाने का मामला सामने आया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम प्रबंधन ने चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह बस हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट-चौरी-पटलांदर रूट पर चल रही थी। सफर के दौरान बस का टायर पंक्चर हो गया था, जिसकी मरम्मत के बाद चालक और परिचालक खाली बस को वापस ला रहे थे। इसी बीच री क्षेत्र में बस की टक्कर एक कार से हो गई। घटना के बाद चालक की स्थिति संदिग्ध पाई गई, जिससे उसके नशे में होने की आशंका जताई गई।

चालक सस्पेंड

सूचना मिलते ही चालक को पुलिस की मदद से मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। मेडिकल टेस्ट में बस ड्राइवर द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में चालक की स्थिति संदिग्ध पाए जाने पर विभाग ने चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News