HPTU ने जारी किए बीटैक, एमटैक सहित कई विषयों के नतीजे, विद्यार्थी यहां देखें अपना रिजल्ट

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 06:48 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिसम्बर और जनवरी माह में आयोजित की गई स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षा परिणाम नियमित और री-अपीयर दोनों सैमेस्टरों के विद्यार्थियों के लिए जारी किए गए हैं।

इन विषयों का जारी हुआ परीक्षा परिणाम
विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीटैक के नियमित व री-अपीयर सैमेस्टरों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। वहीं, स्नातकोत्तर विषयों में एम. फार्मेसी, एमए/एमएससी योग, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमटैक और एमबीए पर्यटनके नियमित और री-अपीयर सैमेस्टरों के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। संबंधित परीक्षार्थी अपना परिणाम तकनीकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वैबसाइट https://www.himtu.ac.in/ पर जाकर देख सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News