Hamirpur: HPRCA ने घोषित किया ग्रुप इंस्ट्रक्टर का फाइनल रिजल्ट, जानें कितने अभ्यर्थियों को मिली सफलता
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 07:38 PM (IST)
हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में ग्रुप इंस्ट्रक्टर (ट्रेनी) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया पोस्ट कोड-24001 के तहत आयोजित की गई थी। राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पद के लिए पहले कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया था।
दस्तावेजों की गहन जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने कुल 12 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया है। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों का यह अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वैबसाइट hprca.hp.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर और उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंकों का पूरा विवरण देख सकते हैं।

