Hamirpur: HPRCA ने घोषित किया जेई सिविल भर्ती का अंतिम परिणाम, 149 उम्मीदवारों का चयन

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 11:34 PM (IST)

हमीरपुर (अजय): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर-सिविल (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड-26016 के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चयन प्रक्रिया के आंकड़ों के अनुसार 149 पदों के लिए कुल 8,192 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके बाद 9 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 6,726 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। लिखित परीक्षा की मैरिट के आधार पर 372 योग्य अभ्यर्थियों का चयन दस्तावेज सत्यापन के लिए किया गया था। यह सत्यापन प्रक्रिया 15 से 17 अक्तूबर तक संपन्न हुई।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रेणीवार आरक्षण के नियमों के तहत सभी 149 सफल युवाओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सफल परीक्षार्थी अपना रोल नंबर चयन आयोग की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर चैक कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News