HPBOSE 10th Result : कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 02:15 PM (IST)

HPBOSE 10th Result : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार, परिणाम 10 मई यानी कल सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा, जिसका इंतजार प्रदेश के 93,564 छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने शनिवार को आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है।

​इस तरह चेक करें रिजल्ट

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से चैक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर पोर्टल पर दर्ज करना होगा। बता दें कि 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद से ही 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कल सुबह 11:00 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News