HP Panchayat Election Live : हिमाचल की 1189 पंचायतों में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी वोटरों की लाइनें

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 10:01 AM (IST)

HP Panchayat Election Live : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के तीसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जोकि दोपहर तीन बजे तक चलेगा। प्रदेश की 1,189 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर रौनक दिखाई दे रही है। लोकतंत्र के इस निचले पायदान को मजबूत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

HP Panchayat Election Live :

  • दारट बगला के बूथ नंबर-3 में 90 वर्षीय दामोदरी देवी मतदान करने के बाद अंगूठी का निशान दिखाते हुए।
    PunjabKesari

  • ग्राम पंचायत गुम्मा में 85 वर्षीय छिड़की देवी और 86 वर्षीय चनेहनी देवी ने किया मतदान।
    PunjabKesari

  • सोलन: अर्की की डुमैहर पंचायत में 88 वर्षीय रामस्वरूप पाल ने किया मतदान...
    PunjabKesari

  • कुल्लू के ग्रांम पंचायत हाट में तीसरे चरण के चुनाव के दौरान 90 वर्षीय देवकू देवी ने वोट डाला।
    PunjabKesari

  • सोलन में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह
    PunjabKesari

अंतिम चरण के इस चुनाव में राज्य के लगभग 17 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कुल 1,189 पंचायतों के 6,615 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं। तीन बजे वोटिंग खत्म होते ही पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।

बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वहीं, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट पर है। संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News