हिमाचल में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम... जानें अपेडट

punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 10:34 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। पहाड़ों की रानी शिमला समेत पूरे राज्य में शनिवार को मौसम बिल्कुल साफ रहा, और यह स्थिति अगले एक हफ्ते तक भी बनी रहने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिसके चलते दिन के समय अब ठंडक कम महसूस हो रही है।

वहीं, दूसरी ओर लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी में नजारा कुछ और ही है। मौसम साफ होते ही गोंदला के पास की पहाड़ियों से बर्फ खिसकने (हिमस्खलन) की घटनाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार दोपहर बाद भी अचानक एक पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 17 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा, लेकिन अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जो दिन में गर्मी का एहसास बढ़ाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News