धड्डू में बारिश से गिरा मकान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2020 - 10:39 AM (IST)

ज्वाली (ललित): उपमंडल ज्वाली के अधीन पंचायत कोठीबंडा में बारिश के चलते गरीब का आशियाना गिर गया। जानकारी के अनुसार धड्डू निवासी प्रशोत्तम लाल का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया तथा अब सारा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। प्रशोत्तम लाल ने कहा कि दिन के समय हुई बारिश के कारण उसका मकान गिर गया तथा सारा सामान मलबा में दब गया। भगवान का शुक्र रहा कि उस समय कमरे में कोई नहीं था अन्यथा कोई अनहोनी घटना घटित हो जाती। पीड़ित अपनी पत्नी, बहु के साथ उक्त मकान में रहता है। इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने मौके का जायजा लिया। प्रधान अशोक कुमार सहित लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News