Himachal: मानूसन के विदा हाेते ही अब गर्मी छुड़ाने लगी पसीना, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में होगा और इजाफा

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 07:26 PM (IST)

शिमला (संतोष): राज्य से मानूसन के विदा होने के बाद अब सूर्यदेव ने अपनी तपिश बढ़ा दी है और दिन में लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग की माने तो 3 अक्तूबर तक मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क रहेगा और आगामी 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन आगामी 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 2 डिग्री सैल्सियस बढ़ने की संभावनाएं है।

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जबकि राजधानी शिमला में 27.7 डिग्री रहा। हालांकि शिमला में दिन में धूप खिली, लेकिन शाम के समय कोहरे का आवरण से राजधानी घिर गई। ऊना व शिमला के अलावा नाहन में 33.3, कांगड़ा में 34.8, सोलन में 31.6, मंडी में 32.2, बिलासपुर में 35.4, हमीरपुर में 33.5 डिग्री सैल्सियस अधिकतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया है।

कुफरी व ताबो के अलावा अन्य जगह दहाई में है न्यूनतम तापमान
न्यूनतम तापमान की बात करें तो कुफरी व ताबो के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान दहाई के आंकड़े पर है। सबसे कम ताबो में 7.2, कुकुमसेरी में 8.6 डिग्री चला हुआ है, जबकि सबसे अधिक 25 डिग्री पांवटा साहिब, धौलाकुआं में 22.7, देहरा गोपीपुर में 22, ऊना में 20 व शिमला में 17.8 डिग्री सैल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News