हिमाचल विधानसभा के सदन में बना इतिहास, पहले पिता-पुत्र, अब साथ में दिखेंगे पति-पत्नी

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 02:28 PM (IST)

हिमाचल: हिमाचल विधानसभा के सदन में इतिहास बनने जा रहा है। देहरा से उपचुनाव जीतीं मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर विधानसभा की सदस्य बन गईं। विधानसभा में पहली मर्तबा पति और पत्नी एक साथ मौजूद होंगे। बता दें कि विधायक कमलेश ठाकुर के लिए अगस्त माह में संभावित मानसून सत्र पहला सत्र होगा और इस सत्र में वह सदन में अपनी बात रखेंगी।

इससे पहले सदन में पिता-पुत्र की जोड़ी नज़र आ चुकी है। अब पहली मर्तबा सत्ता पक्ष में रहते हुए पति और पत्नी सरकार चलाएंगे। कमलेश ठाकुर के साथ हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से हरदीप सिंब बावा शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के साथ ही विधानसभा में एक बार फिर विधायकों की संख्या बढ़कर 68 हो गई।

बता दें कि देहरा से मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने 9399 वोटों से जीत हासिल की है और नालागढ़ से कांग्रेस की टिकट पर हरदीप सिंह बावा ने 8990 वोटों और हमीरपुर से भाजपा की टिकट पर आशीष शर्मा ने 1571 वोट के अंतर से विधानसभा का चुनाव जीता है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तीनों सदस्यों को शपथ दिलायी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News