छत्तीसगढ़ में ITBP कैंप में फायरिंग , हिमाचली जवान की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 02:09 PM (IST)

शिमला : नक्सल प्रभावित राज्य छतीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को आईटीबीपी के एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 6 जवानों की मौत हो गई है। घटना में मारा गया एक जवान हिमाचल के बिलासपुर जिले से है। मृतक जवान की पहचान बिलासपुर जिले के महेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है. गोलीकांड में दो जवान घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार को कडेनार आईटीबीपी के कैंप में हुई। गोली चलाने वाले जवान की भी मौत हुई है। घायल दो जवानों की हालत गंभीर है। रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने जवानों के बीच झड़प की पुष्टि की है। छतीसगढ़ के के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जानकारी मंगाई जा रही है। जवानों की छुट्टी तय रहती है, उन्हें छुट्टी के लिए रोका नहीं जाता है.। इसलिए छुट्टी की वजह से घटना नहीं हुई होगी। उन्होंने कहा कि फ्रस्टेशन की कोई बात नहीं है। जवानों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ होगा।

छुट्टी को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि जवानों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद एक जवान ने अपने सर्विस राइफल से साथियों पर गोली चलानी शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए बाकी के जवानों को भी गोली लग गई। माना यह भी जा रहा है कि छुट्टी नहीं मिलने को लेकर जवानों के बीच विवाद हुआ है। विवाद बढ़ने के बाद जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Related News