Himachal Weather: इतने दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान, ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2024 - 02:38 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिनों तक माौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 से 25 अक्तूबर तक माौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है।

उधर, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम का ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिली हुई है। 

पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 97 कम बारिश

वहीं राज्य में पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 21 अक्तूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है। कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नौर 98, लाहौल-स्पीति 99, मंडी 81 व ऊना जिले में 46 फीसदी कम बारिश हुई है।

इस अवधि के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News