Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 10:29 AM (IST)
हिमाचल डेस्क। हिमाचल में अब मौसम में बदलाव हो गया है। लगातार तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है। ऊना, नाहन, शिमला, कांगड़ा और मंडी जैसे जिलों में तापमान सामान्य चल रहा है। रविवार को पारा 8 डिग्री, सोमवार को 2 डिग्री और मंगलवार को लगभग 3 डिग्री तक चढ़ा।
15 तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके अलावा 17 से 19 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिसके कारण मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। इन दिनों के दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की संभावना है। खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने का आग्रह किया गया है।
बारिश और बर्फबारी के साथ साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की अशंका जताई गई है। 20 अप्रैल तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
किसान-बागवानों को मिली राहत, पर्यटन में उछाल
धूप खिलने से प्रदेश के आर्थिक क्षेत्रों में सकारात्मक असर देखा जा रहा है। मौसम साफ होने से किसानों ने गेहूं की कटाई का काम तेज कर दिया है। बागवानों के लिए भी यह समय अच्छा है क्योंकि तापमान बढ़ने से फलों के फूल झड़ने का खतरा कम हो गया है।
फिलहाल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) सामान्य से करीब 1.5 डिग्री कम बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

