हिमाचल में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 5 मई तक बरसेंगे बादल; जानें मौसम का ताजा अपडेट
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 11:18 AM (IST)
Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग ने राज्य में पांच मई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
शिमला मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार शाम से शिमला जिले के सराहन में सबसे अधिक 25.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तीन मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला सहित पांच जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने का 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
2 मई से ताजा पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, दो मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के निचले, मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में पांच मई तक हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

