पीडीएनए की दूसरी किस्त में हिमाचल प्रदेश को मिले 601.92 करोड़, 30 दिसम्बर से करवट लेगा मौसम,, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 11:08 PM (IST)
हिमाचल डैस्क: केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पोस्ट डिजास्टर नीड्स असैसमैंट (पीडीएनए) के तहत हिमाचल प्रदेश को 601.92 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी की गई है। इससे पहले पीडीएनए की पहली किस्त में 451 करोड़ रुपए पहले ही जारी हो चुके हैं। राज्य में अब बर्फबारी देखने को मिल सकती है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर हिमाचल में हिमपात होने के आसार बन गए हैं। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसम्बर से सक्रिय हो रहा है, जिससे 30 दिसम्बर व 2 जनवरी को एक-दो स्थानों, जबकि 31 दिसम्बर व पहली जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्के हिमपात व वर्षा होने की संभावना है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Shimla: पीडीएनए की दूसरी किस्त में हिमाचल प्रदेश को मिले 601.92 करोड़
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पोस्ट डिजास्टर नीड्स असैसमैंट (पीडीएनए) के तहत हिमाचल प्रदेश को 601.92 करोड़ रुपए की दूसरी किस्त जारी की गई है। इससे पहले पीडीएनए की पहली किस्त में 451 करोड़ रुपए पहले ही जारी हो चुके हैं।
Weather update: 30 दिसम्बर से करवट लेगा मौसम, नववर्ष की पूर्व संध्या पर हो सकती है बर्फबारी
राज्य में अब बर्फबारी देखने को मिल सकती है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर हिमाचल में हिमपात होने के आसार बन गए हैं। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसम्बर से सक्रिय हो रहा है, जिससे 30 दिसम्बर व 2 जनवरी को एक-दो स्थानों, जबकि 31 दिसम्बर व पहली जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्के हिमपात व वर्षा होने की संभावना है।
Mandi: हजारों करोड़ का लिया कर्ज किस सुपर विकास पर हो रहा खर्च : बिंदल
प्रदेश आज एक साथ कर्ज-मर्ज, माफिया और बेरोजगारी के संकट से गुजर रहा है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही हिमाचल का विकास पटरी से उतर गया और अब आम जनता का भरोसा भी टूट गया है।
Shimla: व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर बन रहा हिमाचल, जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर नहीं होने देंगे : सुक्खू
अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शनिवार को दिल्ली में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी भाग लिया।
Mandi: रैली के दौरान एम्बुलैंस कर्मचारी ने की आत्मदाह की कोशिश
हिमाचल प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे 108 और 102 एम्बुलैंस कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को जिला मुख्यालय मंडी में रैली के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आक्रोशित कर्मचारी ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की।
Kangra: नाबालिगा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल का कठोर कारावास
नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोपी के दोष सिद्ध होने पर अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायालय के फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय पोक्सो न्यायाधीश नितिन मित्तल धर्मशाला जिला कांगड़ा की ओर से 25 वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।
Sirmaur: कालाअम्ब के उद्योग में भड़की आग, लाखों रुपए का नुक्सान
औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के रामपुर जट्टान स्थित कृष्णा स्टील उद्योग में शनिवार दोपहर को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा दोपहर करीब 1 बजे पेश आया, जब उद्योग के तेल टैंक ने अचानक आग पकड़ ली।
Bilaspur: बिना ज्यादा चीर-फाड़ के होंगे बड़े ऑप्रेशन, AIIMS बिलासपुर में शुरू होने जा रही ये हाईटेक सुविधा
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। संस्थान में जल्द ही वेसल सीलिंग और बाइपोलर तकनीक से लैस अत्याधुनिक रेडियोफ्रीक्वैंसी (आरएफ) जैनरेटर की सुविधा शुरू होने जा रही है।
Una: एक साथ 4 घरों में सेंधमारी...कमरों में कैद किया परिवार; CCTV फुटेज देख लाेगाें के उड़े हाेश
ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कटौहड़ खुर्द में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाया। वार्ड नंबर-4 में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
चौपाल में लगभग 2 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

