राहुल गांधी की डिनर पार्टी में शामिल हुए CM सुक्खू, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 10:59 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: राज्य में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की डिनर पार्टी में हिस्सा लिया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में 13 अगस्त तक भारी वर्षा को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। जिला मंडी के बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के पास कूप गल्लू जंगल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हाे गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की लिगेसी को ध्यान में नहीं रखा तो हिमाचल में पार्टी को नुक्सान होगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में अब ऑनलाइन पर्ची की सुविधा शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस वीरवार काे एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई।  ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। हमीरपुर जिले के सुजानपुर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

मानसून का कहर: हिमाचल में फिर फटा बादल, मौतों का आंकड़ा 202 तक पहुंचा
हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला जिले के रामपुर में बादल फटने की घटना ने फिर से लोगों में दहशत फैला दी। वहीं कांगड़ा जिले में पौंग डैम से दोबारा पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राहुल गांधी की डिनर पार्टी में शामिल हुए CM सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने साधा निशाना
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की डिनर पार्टी में हिस्सा लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नए आवास में शिफ्ट होने को लेकर रखी गई इस डिनर पार्टी में विपक्षी इंडिया ब्लॉक गठबंधन के कई नेता भी शामिल हुए...

Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
हिमाचल प्रदेश में इस समय मानसून पूरे शबाब पर है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में 13 अगस्त तक भारी वर्षा को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर 8 और 9 अगस्त को तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और अंधड़ (आंधी-तूफान) की भी चेतावनी दी गई है। 

वीरभद्र सिंह की लिगेसी का ध्यान नहीं रखा तो हिमाचल में पार्टी को होगा नुक्सान : प्रतिभा सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की लिगेसी को ध्यान में नहीं रखा तो हिमाचल में पार्टी को नुक्सान होगा। उन्होंने दिल्ली में पार्टी आलाकमान के समक्ष अपना पक्ष रखा तथा संगठन के गठन में हो रही देरी पर भी चिंता जताई।

जंगल में दाेस्ताें के साथ पार्टी मना रहा था युवक, अचानक चली गोली और फिर....
जिला मंडी के बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के पास कूप गल्लू जंगल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हाे गया। घायल युवक की पहचान कमल ठाकुर (32) पुत्र हेमराज निवासी गांव कोठी गैहरी, तहसील बल्ह के रूप में हुई है। 

बड़ी राहत: अब घर बैठे बनवा सकते हैं टांडा अस्पताल की पर्ची, जानिए कैसे काम करेगा यह सिस्टम?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में अब ऑनलाइन पर्ची की सुविधा शुरू हो गई है। इसका मतलब है कि मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वे घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से पर्ची बना सकते हैं।

बेटी की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भारी बारिश से गिरने की कगार पर पहुंचा मकान
मंडी जिला के तहत नाचन हलके की पंचायत बग्गी के गणियुरा गांव निवासी माेती राम के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब एक ओर उनकी बेटी की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और दूसरी ओर भारी बारिश ने उनके मकान की नींव ही हिला दी।

उतराई पर फेल हुई ब्रेक! HRTC की बस पहाड़ी से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री
हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस वीरवार काे एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। जानकारी के अनुसार यह बस सरकाघाट डिपो से संबंधित थी और मंडप से वाया हुकल हाेते हुए सरकाघाट की ओर जा रही थी। चालक के अनुसार रास्ते में ब्रांग की उतराई पर अचानक बस की प्रैशर ब्रेक फेल हो गई। 

भयानक हादसा: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान गुरजोत शर्मा पुत्र विदेशी शर्मा निवासी फगुआला, जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। 

बेसहारा व जंगली जानवरों से फसल काे बचाने के लिए खेत में छाेड़ा करंट, महिला की गई जान
हमीरपुर जिले के सुजानपुर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। जंगली और बेसहारा जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए खेत में लगाई गई करंटयुक्त तार एक महिला की मौत का कारण बन गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News