हिमाचल में गहराया आर्थिक संकट, सरकार फिर लेने जा रही 1000 करोड़ का कर्ज, 6 दिनों तक रहेगा भारी बारिश का यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Friday, Jul 25, 2025 - 10:08 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: हिमाचल प्रदेश इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ मानसून की मारक बारिशों से उपजी प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही है। शुक्रवार को राज्य में कई हिस्सों में धूप खिलने के बीच शिमला सहित कुछ इलाकों में वर्षा बेशक हुई है, लेकिन आगामी 6 दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
हिमाचल में गहराया आर्थिक संकट, सरकार फिर लेने जा रही 1000 करोड़ का कर्ज
हिमाचल प्रदेश इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ मानसून की मारक बारिशों से उपजी प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही है।
Weather Update: शनिवार से 6 दिनों तक रहेगा भारी बारिश का यैलो अलर्ट
शुक्रवार को राज्य में कई हिस्सों में धूप खिलने के बीच शिमला सहित कुछ इलाकों में वर्षा बेशक हुई है, लेकिन आगामी 6 दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
Shimla: प्राकृतिक खेती उत्पादों पर MSP लागू करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल
प्राकृतिक खेती उत्पादों पर एमएसपी लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया है। इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की पीठ भी थपथपाई है।
Mandi: जंजैहली में राजस्व मंत्री को दिखाए काले झंडे, लगाए गो बैक के नारे
मंडी जिले में आपदा के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का दौरा विवादों में घिर गया है। शुक्रवार को जंजैहली में सराज भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने मंत्री का आने पर काले झंडों से विरोध किया और गो बैक के नारे लगाए।
Himachal: शिक्षकों को BLO की ड्यूटी भी देनी होगी और छठीं से दसवीं कक्षाओं को भी पढ़ाना होगा
सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी भी देनी होगी और छठीं से दसवीं कक्षाओं को भी पढ़ाना होगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की ओर से इसको लेकर स्पष्ट आदेश जारी किए हैं।
Kangra: किराए के मकान में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत सुधेड़ में एक नेपाली मूल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अचेत अवस्था में अपने किराए के मकान के बरामदे में गिरा हुआ था, जिसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिमाचल में होगी राष्ट्रीय वालीबाल, हैंडबाल व कबड्डी स्कूल प्रतियोगिता
हिमाचल प्रदेश स्कूल क्रीड़ा संघ की वार्षिक आम बैठक राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला में शुक्रवार को हुई। इस अवसर पर एडीपीईओ हैडक्वार्टर व स्कूल क्रीड़ा संघ के महासचिव संतोष चौहान ने मुख्यातिथि-शिक्षा निदेशक स्कूल आशीष कोहली का स्वागत किया।
Mandi: आपदा में अपनों को खो चुके बच्चों का सहारा बनी सरकार, मासूम नीतिका काे मिला ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा
बीते महीने मंडी जिला में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों को असहनीय पीड़ा दी। इस त्रासदी में जहां कई घर उजड़ गए, वहीं कुछ मासूम बच्चे अपने माता-पिता की छांव से हमेशा के लिए वंचित हो गए।
कारगिल युद्ध के इस हीरो ने 20 वर्ष की उम्र में पिया था शहादत का जाम
भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में प्रदेश के वीर सपूत हमेशा आगे रहे हैं। कारगिल युद्ध में भी हिमाचल के जवानों का बड़ा योगदान रहा है। कारगिल युद्ध में प्रदेश के 52 जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे।
Mandi: करसोग में तबाही के बीच आस्था का चमत्कार, सैर पर निकले शख्स को मलबे में मिली प्राचीन मूर्ति
करसोग में बीते 30 जून की रात मूसलाधार बारिश और बादल फटने की भयावह घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। कई लोगों की जानें चली गईं, कई अब भी लापता हैं, और कई परिवारों के घर-वार इस प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गए, लेकिन इस दुख और तबाही के बीच एक अद्भुत और आस्था को मजबूती देने वाला दृश्य भी सामने आया है।