आपदा प्रभावितों के लिए मदद मांगने फिर दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, 4 दिन बारिश का यैलो अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Aug 01, 2025 - 10:19 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावितों के लिए मदद मांगने के लिए एक बार फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली पहुंचने पर सायं केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। राज्य में शुक्रवार को ऑरैंज अलर्ट के बीच में राजधानी शिमला सहित कई जगहों पर बारिश हुई, जिसके साथ ही कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं, वहीं लाहौल-स्पीति के मरशेन नाले में बाढ़ आ गई।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: आपदा प्रभावितों के लिए मदद मांगने फिर दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावितों के लिए मदद मांगने के लिए एक बार फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली पहुंचने पर सायं केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की।

Weather Update: 4 दिन बारिश का रहेगा यैलो अलर्ट, 2 नैशनल हाईवे व 283 संपर्क मार्ग बंद
राज्य में शुक्रवार को ऑरैंज अलर्ट के बीच में राजधानी शिमला सहित कई जगहों पर बारिश हुई, जिसके साथ ही कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं, वहीं लाहौल-स्पीति के मरशेन नाले में बाढ़ आ गई।

Kullu: मलाणा में फिर फटा बादल, गाड़ियां और मशीनरी बही, डैम की मुरम्मत का चल रहा था काम
पार्वती वैली के मलाणा में बादल फटने से मलाणा डैम को नुक्सान पहुंचा है। मलाणा डैम को पिछले वर्ष भी 1 अगस्त को बाढ़ से नुक्सान पहुंचा था।

Shimla: HPU के 18 कोर्सिज की सीटें खाली, ऑनलाइन आवेदन मांगे
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 18 कोर्सिज की कई सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

Mandi: चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर ने सुंदरनगर थाना में किया सरैंडर
सुंदरनगर पुलिस को 40 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के हरियाणा निवासी मुख्य सप्लायर ने शुक्रवार को खुद को सुंदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने पर सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Shimla: आर्थिक हालात पर न्यायालय की टिप्पणी ने सरकार को दिखाया आईना : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के आर्थिक हालात को लेकर न्यायालय की तरफ से की गई टिप्पणी ने सरकार को आईना दिखाया है। इससे प्रदेश का वित्तीय कुप्रबंधन भी खुलकर सामने आया है।

Shimla: हिमाचल में भारी बारिश से कृषि को 13.51 करोड़ का नुक्सान
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कृषि क्षेत्र में 13 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है। राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिला मंडी है। यहां पर कृषि को 9.57 करोड़ का नुक्सान हुआ है।

Shimla: राहुल लेंगे नए अध्यक्ष पर निर्णय, प्रतिभा बोलीं- देरी से कांग्रेस कमजोर हो रही
प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के संगठन को पुनर्गठित करने का मसला बार-बार आगे खिसकता जा रहा है, कार्यकर्त्ताओं में बैचेनी बढ़ती जा रही है। प्रदेश व जिला कमेटियों में अहम पद पाने व समर्थकों को एडजस्ट करने की लालसा पाले पार्टी नेता दिल्ली दरबार में कई बार दस्तक दे चुके हैं।

Shimla: राजीव बिंदल ने सरकार पर साधा निशाना, बाेले-हिमाचल बना शराब, चिट्टा, भांग व लॉटरी का अड्डा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने प्रदेश को शराब, चिट्टा, भांग और लॉटरी का अड्डा बना दिया है।

Shimla: राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रस्तुत की वार्षिक रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजभवन में वर्ष 2024-25 की आयोग की 54वीं वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को प्रस्तुत की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News