337 करोड़ कर्ज लेगी हिमाचल सरकार, 3 दिन साफ, 26 व 27 को फिर खराब होगा मौसम, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 11:23 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: 31 मार्च को समाप्त होने जा रहे वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार 337 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। सरकार इस कर्ज को 15 वर्ष की अवधि के लिए उठाएगी। जहां एक ओर शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ व शुष्क रहा और खूब धूप खिली, वहीं 24 घंटों में भरमौर में 9 व सांगला में 4.2 मिलीमीटर वर्षा हुई और सुंदरनगर में बूंदाबांदी के अलावा सुंदरनगर व कांगड़ा में मेघ गर्जना हुई है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Shimla: 337 करोड़ कर्ज लेगी हिमाचल सरकार, अब प्रदेश पर होगा इतना कर्ज
31 मार्च को समाप्त होने जा रहे वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार 337 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। सरकार इस कर्ज को 15 वर्ष की अवधि के लिए उठाएगी।
Shimla: 3 दिन साफ, 26 व 27 को फिर खराब होगा मौसम
जहां एक ओर शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ व शुष्क रहा और खूब धूप खिली, वहीं 24 घंटों में भरमौर में 9 व सांगला में 4.2 मिलीमीटर वर्षा हुई और सुंदरनगर में बूंदाबांदी के अलावा सुंदरनगर व कांगड़ा में मेघ गर्जना हुई है।
Himachal: अमित शाह से मिले सीएम सुक्खू, किया मुआवजा जारी करने का आग्रह
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करते हुए वर्ष 2023 के मानसून में प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुक्सान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया है।
Himachal: शिमला-नई दिल्ली के बीच एलायंस एयर की फ्लाइट की समयसारिणी में होगा बदलाव
शिमला-नई दिल्ली के बीच एलायंस एयर की फ्लाइट की समयसारिणी में बदलाव होगा। विंटर सीजन समाप्त होने के बाद अब आगामी समर सीजन में इस हवाई रूट पर आगामी 30 मार्च से फ्लाइट नई समयसारिणी के अनुसार होगी।
Solan: मुझे लगता है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है : राज्यपाल
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मुझे भी लगता है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। राज्यपाल की इस तल्ख टिप्पणी से सरकार की परेशानी बढ़ गई है। विपक्ष पहले ही बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर है।
Kangra: धर्मशाला पहुंचीं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख, सोशल मीडिया पर फोटो किए शेयर
साल 2010 कॉमनवैल्थ गेम्स में कुश्ती में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाली भारतीय कुश्ती पहलवान गीता फोगाट के संघर्ष पर आधारित बाॅलीवुड फिल्म दंगल में गीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों धर्मशाला की हसीन वादियों में रहने का आनंद उठा रही हैं।
Kangra: एक देश एक चुनाव महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक : शांता
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि पडिंत जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने का नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐतिहासिक और असंभव काम करके दिखाए हैं।
Hamirpur: मुंबई में टीबी मुक्त भारत के लिए नेता बनाम अभिनेता टी-20 क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के टीबी मुक्त भारत जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मुंबई के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में नेता बनाम अभिनेता मैत्री क्रिकेट मैच डे-नाइट टी-20 का सफल आयोजन हुआ।
Shimla: विधानसभा सत्र के बाद सोमवार को होगी मंत्रिमंडल बैठक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 24 मार्च (सोमवार) को विधानसभा सत्र के बाद सायं मंत्रिमंडल बैठक होगी। बैठक में सत्र के दौरान लाए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी प्रदान की जाएगी।
Shimla: प्रदेश के 2 विश्वविद्यालयों और 14 कालेजों को लगभग 11 करोड़ जारी
केंद्र सरकार ने प्रदेश शिक्षा विभाग को पीएम ऊषा के तहत 9 करोड़ 80 लाख रुपए की ग्रांट जारी की है, जबकि इसमें 10 फीसदी शेयर यानी 1 करोड़, 8 लाख 888 रुपए राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए हैं।