संजौली मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती देगा मुस्लिम संगठन, 15 अक्तूबर तक साफ व शुष्क रहेगा मौसम, पढ़ें हिमाचल की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 10:02 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): संजौली मस्जिद की 3 मंजिल गिरने के निगम आयुक्त कोर्ट के फैसले को हिमाचल प्रदेश मुस्लिम संगठन ने न्यायालय में चुनौती देने का फैसला लिया है। बुधवार को शिमला के बालूगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक हुई। बुधवार को यैलो अलर्ट के बीच में प्रदेशभर में मौसम साफ व शुष्क रहा और कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि पिछले 24 घंटों में शिमला और भावानगर में हल्की बूंदाबांदी अवश्य हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में गुरुवार से 15 अक्तूबर तक मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: संजौली मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती देगा मुस्लिम संगठन
संजौली मस्जिद की 3 मंजिल गिरने के निगम आयुक्त कोर्ट के फैसले को हिमाचल प्रदेश मुस्लिम संगठन ने न्यायालय में चुनौती देने का फैसला लिया है। बुधवार को शिमला के बालूगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक हुई।

Weather Updates: प्रदेश में 15 अक्तूबर तक साफ व शुष्क रहेगा मौसम
बुधवार को यैलो अलर्ट के बीच में प्रदेशभर में मौसम साफ व शुष्क रहा और कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि पिछले 24 घंटों में शिमला और भावानगर में हल्की बूंदाबांदी अवश्य हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में गुरुवार से 15 अक्तूबर तक मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा।

Shimla: कर्नाटक के मुख्यमंत्री से तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की यह बड़ी बात
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से हिमाचल प्रदेश में पावर प्रोजैक्टों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान यह आग्रह किया।

Shimla: पियक्कड़ चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 1848 के काटे चालान
हिमाचल पुलिस विभाग ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाकर पियक्कड़ वाहन चालकों पर खासा शिकंजा कसा है। इसके तहत बीते 24 सितम्बर से 8 अक्तूबर तक चलाए विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में 84785 वाहनों की जांच की गई।

Mandi: कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी शुरू करेगी SPU
एसपीयू इसी सत्र से कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी शुरू करेगी। यह निर्णय सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी की दूसरी अकादमिक परिषद की कुलपति प्रोफैसर ललित कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

Kullu: नाबालिग लड़की से हैवानियत की हदें पार, पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ को तेज किए प्रयास
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार भी किया और मारपीट भी की।

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को उनके 62वें जन्मदिवस पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अग्निहोत्री की दीर्घ आयु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री के समर्पण भाव के साथ प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

Una: कानूनी सहायता चाहिए तो करें एक कॉल, नालसा ने जारी किया टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर
समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने और कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

Himachal: सोलन के कंडाघाट में सवारियों से भरी उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, 8 से 10 लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अंतर्गत आते कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की एक बस सड़क में पलट गई। इस हादसे में 8 से 10 यात्री घायल हो गए हैं। यह 52 सीटर बस सवारियों से भरी हुई थी।

Una: देहलां में HRTC बस का स्टीयरिंग हुआ लॉक, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
ऊना से नालागढ़ जा रही एचआरटीसी बस उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब इसका स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया। हालांकि चालक ने काफी मुश्किल से बस को संभाला और खाई में लुढ़कने से बचाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News