हिमाचल में बनीं 19 व देश में कुल 39 दवाओं के सैंपल फेल, प्रदेश में अधिकतम तापमान में आई गिरावट, 26 से फिर बरसेंगे मेघ, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 11:37 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में बनी दवाओं के 19 सैंपल फेल हुए हैं। केन्द्रीय दवा नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अलर्ट जारी किया है। देश में दवाओं के कुल 39 सैंपल फेल हुए हैं जिनमें हिमाचल में बनी दवाओं की संख्या करीब आधी है। हिमाचल के बाद सबसे अधिक दवाओं के सैंपल उत्तराखंड के फेल हुए हैं। उत्तराखंड की दवाओं के 8, राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश की दवाओं के 2-2 सैंपल फेल हुए हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला व कुफरी सहित धर्मशाला, धौलाकुआं, चम्बा व जुब्बड़हट्टी सहित कई इलाकों में बारिश हुई है। लाहौल घाटी में भी वर्षा होने के साथ रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरे हैं। बारिश होने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत पाई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ऊना में 36.6 डिग्री रहा, जबकि शिमला में 23.4 डिग्री रहा है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में बनीं 19 व देश में कुल इतनी दवाओं के सैंपल हुए फेल
हिमाचल प्रदेश में बनी दवाओं के 19 सैंपल फेल हुए हैं। केन्द्रीय दवा नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अलर्ट जारी किया है। देश में दवाओं के कुल 39 सैंपल फेल हुए हैं जिनमें हिमाचल में बनी दवाओं की संख्या करीब आधी है। हिमाचल के बाद सबसे अधिक दवाओं के सैंपल उत्तराखंड के फेल हुए हैं। उत्तराखंड की दवाओं के 8, राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश की दवाओं के 2-2 सैंपल फेल हुए हैं।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में आई गिरावट, 26 से फिर बरसेंगे मेघ
शुक्रवार को राजधानी शिमला व कुफरी सहित धर्मशाला, धौलाकुआं, चम्बा व जुब्बड़हट्टी सहित कई इलाकों में बारिश हुई है। लाहौल घाटी में भी वर्षा होने के साथ रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरे हैं। बारिश होने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत पाई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ऊना में 36.6 डिग्री रहा, जबकि शिमला में 23.4 डिग्री रहा है।

हिमाचल: HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक-परिचालक सहित 4 लोगों की मौ.त, 3 घायल
हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यह हादसा जुब्बल के कैंची क्षेत्र में उस समय घटित हुआ जब एचआरटीसी रोहड़ू डिपो की बस कुड्डू-गिल्टाड़ी जा रही थी। इस दौरान बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। हादसे में बस के चालक-परिचालक सहित 2 सवारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस में चालक-परिचालक सहित 7 लोग सवार थे। वहीं हादसे में घायल 3 लोगों को राेहड़ू अस्पताल भेजा गया, जहां से 2 लोगों को आईजीएसमी शिमला रैफर कर दिया गया है।

मंडी: स्कूल की 2 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षक पर मामला दर्ज
शिमला के चौपाल में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद अब जिला मंडी में भी एक ऐसी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जोगिंद्रनगर के एक सरकारी स्कूल की 2 छात्राओं से स्कूल के अध्यापक ने ही छेड़छाड़ की है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत लडभड़ोल के एक गांव की 2 नाबालिग बहनों के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

बिलासपुर: गोलीकांड का मुख्य आरोपी 5 दिन के रिमांड पर भेजा
गत दिन न्यायालय परिसर के बाहर हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी सन्नी गिल (लुधियाणा-पंजाब ) को आज पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया जिसे न्यायालय ने 5 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड दे दिया है। इसी मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड़ड़ा पुत्र राजकुमार निवासी गांव व डाकखाना बेहना जट्टा की संलिप्तता भी पाई जाने पर उसे भी न्यायालय में 5 दिन का ही पुलिस हिरासत रिमांड दिया है।

सोलन: शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय शूलिनी मेला शुरू, मां शूलिनी का आशीर्वाद लेने उमड़ा जनसैलाब
राज्य स्तरीय 3 दिवसीय मां शूलिनी मेला शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद मां की शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। अब मां शूलिनी यहां के गंज बाजार स्थित अपनी बहन श्री श्री शूलिनी पीठम के मंदिर में अगले दो दिनों तक रुकेंगी। इन तीन दिनों तक सोलन शहर में उत्सव का माहौल रहेगा। मेले के प्रथम दिन 11 बजे मंदिर में मां की पूजा-अर्चना की गई। करीब डेढ़ बजे मां की शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकली।

श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत, अब तक इतने लोग गंवा चुके जान
श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के भाई को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार निरमंड थाना पुलिस के कंट्रोल रूम में संदीप वर्मा ने सूचना दी कि उसके भाई की श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान गिर जाने के कारण मौत हो गई है।

कुल्लू में 9 साल की लड़की व 8 साल के लड़के से हैवानियत की हदें पार
जिला कुल्लू में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके नाबालिग भाई और चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता 9 साल की है। दूसरी घटना में 8 साल के नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण की वारदात हुई है। इस वारदात में आरोपी लड़का पीड़ित का ही चचेरा भाई है। लड़की से दुष्कर्म की वारदात में महिला पुलिस थाना ने भादंसं की धारा 354 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

पालमपुर: न्यूगल खड्ड में डूबने से युवक की मौत, गहरे पानी में फंसा शव
न्यूगल खड्ड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना पालमपुर के ऊपरी क्षेत्र में घटी। युवक का शव गहरे पानी में फंस गया है। पुलिस तथा दमकल विभाग के कर्मचारी गहरे पानी में फंसे शव को निकलने में जुटे हैं, वहीं एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। तहसीलदार पालमपुर साजन बग्गा सहित प्रशासनिक अमला भी घटना स्थल पर मौजूद है।

HPU: एमएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, शास्त्री परीक्षाओं के लिए केंद्र स्थापित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने 24 जून से शुरू हो रही शास्त्री द्वितीय, चतुर्थ व 6वें सैमेस्टर की थ्योरी की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिए हैं। यह परीक्षा केंद्र राजकीय कॉलेज (कोटशेरा) शिमला, संस्कृत कॉलेज सोलन और धर्मशाला कॉलेज शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News