शिमला नगर निगर पर कांग्रेस का कब्जा, सहकारी बैंक शाखा जंजैहली में लाखों रुपयों का गबन, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 06:47 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): यैलो अलर्ट के बीच वीरवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों के साथ धूप खिली और ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं बारिश भी हुई है। नगर नगम शिमला पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस को 24 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उधर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सरकार ने जनमत को बुरी तरह से प्रभावित करने का प्रयास किया है। सरकारी दफ्तर में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को रिवॉल्वर की नोक पर डरा धमका और गाली-गलौच कर सरकारी दस्तावेजों को जबरन उठा अपने साथ ले जाने पर पंचायत प्रधान को महंगा पड़ गया। मंडी जिले के तहत हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाखा जंजैहली में लाखों रुपयों के गबन का मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले में पुलिस ने एक जीप चालक को चरस सहित गिरफ्तार किया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए 2 पेपर होंगे। जिला किन्नौर के टापरी जानी संपर्क सड़क मार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति को मौत हो गई है। कुल्लू जिला के तहत बंजार पुलिस थाना के अन्तर्गत पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान एक स्कूटी सवार युवक से चरस की खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में 2 दिन का यैलो अलर्ट जारी
यैलो अलर्ट के बीच वीरवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों के साथ धूप खिली और ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं बारिश भी हुई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट आई है। धूप खिलने से तापमान में थोड़ी बढ़ौतरी हुई है और शुक्रवार को मौसम के साफ रहने के बाद शनिवार और रविवार को फिर से यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को बारिश फिर से परेशान करेगी। 

नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा, 24 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल
नगर नगम शिमला चुनाव को लेकर हुए मतदान की मतगणना प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कांग्रेस ने 34 वार्डों में से 24, भाजपा ने 9 और सीपीआईएम ने 1 वार्ड से जीत हासिल की है। 24 वार्डों में जीत के साथ कांग्रेस को एमसी शिमला में पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है।

5 माह के कार्यकाल में लिए फैसलों पर शिमला की जनता ने लगाई मुहर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने एक एतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होनें कहा कि ये पहली दफा हुआ है, जब किसी दल ने निगम में 24 सीटें जीती है। उन्होंने कहा कि 10 साल के लंबे अंतराल बाद शिमला एमसी में कांग्रेस काबिज हुई है। मुख्यमंत्री ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ये बात कही।

जयराम ठाकुर ने सरकार पर जनमत को प्रभावित करने के प्रयास का लगाया आरोप
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सरकार ने जनमत को बुरी तरह से प्रभावित करने का प्रयास किया है। इसी कारण चुनाव प्रक्रिया के दौरान डीए की किस्त दी गई तथा अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश जारी किए गए। नगर निगम शिमला के चुनाव परिणाम आने के बाद जयराम ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। 

रिवॉल्वर की नोक पर अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने वाला पंचायत प्रधान गिरफ्तार
सरकारी दफ्तर में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को रिवॉल्वर की नोक पर डरा धमका और गाली-गलौच कर सरकारी दस्तावेजों को जबरन उठा अपने साथ ले जाने पर पंचायत प्रधान को महंगा पड़ गया। विद्युत विभाग की शिकायत के बाद डमटाल पुलिस ने प्रधान के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के खिलाफ  मामला दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सहकारी बैंक शाखा जंजैहली में लाखों रुपयों का गबन, पुलिस ने शुरू की छानबीन
मंडी जिले के तहत हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाखा जंजैहली में लाखों रुपयों के गबन का मामला सामने आया है। यहां पर बचत खातों और किसान क्रैडिट कार्ड की रकम पर हाथ साफ किया गया है। शिकायत मिलते ही जंजैहली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और प्रारंभिक पड़ताल में 90 लाख रुपए से अधिक राशि का गबन पाया गया है और सूत्रों के अनुसार यह राशि करोड़ों में जा सकती है।

जीप के डैशबोर्ड से चरस की खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान की कड़ी में गत देर रात बरमाणा पुलिस ने जीप चालक के कब्जे से चरस पकड़ी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने देर रात बरमाणा चौक के समीप नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चैकिंग के लिए एक जीप को पुलिस ने रोका। 

तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए होंगे 2 पेपर, भर्ती प्रक्रिया के नियम और पैटर्न जारी
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए 2 पेपर होंगे। पेपरों में मल्टीपल च्वायस प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्न का उत्तर गलत देने पर नैगेटिव मार्किंग भी होगी। पहला पेपर कम्प्यूटर बेस्ट टैस्ट (सीबीटी) या ऑफलाइन स्क्रीनिंग टैस्ट होगा। यह टैस्ट 1 घंटे का होगा और इसमें 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। लोक सेवा आयोग को तृतीय श्रेणी के पदों को भरने का जिम्मा सौंपे जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया के नियम और पैटर्न जारी कर दिया गया है।

किन्नौर के टापरी में हादसा, कार के खाई में गिरने से एक की मौत
जिला किन्नौर के टापरी जानी संपर्क सड़क मार्ग पर बुधवार रात को एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति को मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनिकुल (27) पुत्र दंडूप छेरिंग निवासी जानी जिला किन्नौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जानी निवासी अनिकुल बुधवार रात को लगभग 10 बजे अप्लाइड फॉर आल्टो कार में टापरी की तरफ जा रहा था कि टापरी के पास जानी संपर्क मार्ग पर वह कार से अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क मार्ग से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।

बंजार में 714 ग्राम चरस के साथ बिलासपुर का युवक गिरफ्तार
बंजार पुलिस थाना के अन्तर्गत पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान एक स्कूटी सवार युवक से चरस की खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फागु पुल के थाटीबीड़ रोड पर नाकाबन्दी की हुई थी। इस दौरान एक स्कूटी (HP 34C-5569) सवार युवक राम कृष्ण (28) पुत्र ठाकुर दास निवासी बेलना डाकघर चांदपुर जिला बिलासपुर को जांच के लिए रोका गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News