पन्नू की सी.एम. सुक्खू को धमकी, एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन आज बढ़ाएगी भाड़ा, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 07:13 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): एक अलगाववादी संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धमकी दी है। इसी कड़ी में पन्नू ने जारी किए गए वीडियो में कहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन न करें। चेताया है कि यदि वह यात्रा का समर्थन करते हैं तो उन्हें पॉलिटिकल डैथ भी फेस करनी पड़ सकती है। सरकार की ओर से डीजल पर वैट में 3 रुपए से ज्यादा की वृृद्धि की गई है जिससे डीजल के दामों में बढ़ौतरी हो जाएगी। इसके साथ ही एशिया की सबसे बड़ी ट्रक ऑप्रेटर यूनियन नालागढ़ द्वारा डीजल की कीमत में बढ़ौतरी होने पर 10 जनवरी से छह चक्का ट्रक पर 90 पैसे प्रति कि.मी. तथा दस चक्का ट्रक पर एक रुपए 50 पैसे भाड़ा बढ़ा दिया जाएगा।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

सीमैंट फैक्टरियों के मुद्दे पर बोले नड्डा, की जाएगी अदानी ग्रुप से बात
बिलासपुर बरमाणा ए.सी.सी. सीमैंट फैक्टरी व दाड़लाघाट अंबुजा सीमैंट फैक्टरी को उनके मालिक अदानी गु्रप द्वारा बंद किए जाने से हजारों परिवारों पर छाए रोजी-रोटी के संकट के मसले को ट्रक ऑप्रेटरों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के पास पूरे विस्तार के साथ सोमवार को दिल्ली में रखा। नड्डा ने इस मसले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का भरोसा बी.डी.टी.एस. के प्रतिनिधिमंडल को दिया।

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक ऑप्रेटर यूनियन नालागढ़ आज से बढ़ाएगी भाड़ा
सरकार की ओर से डीजल पर वैट में 3 रुपए से ज्यादा की वृृद्धि की गई है जिससे डीजल के दामों में बढ़ौतरी हो जाएगी। इसके साथ ही एशिया की सबसे बड़ी ट्रक ऑप्रेटर यूनियन नालागढ़ द्वारा डीजल की कीमत में बढ़ौतरी होने पर 10 जनवरी से छह चक्का ट्रक पर 90 पैसे प्रति कि.मी. तथा दस चक्का ट्रक पर एक रुपए 50 पैसे भाड़ा बढ़ा दिया जाएगा।

परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने के लिए एच.पी.यू. ने गठित की कमेटी
स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सिज की परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित करने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) कार्यप्रणाली व सिस्टम की समीक्षा करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने परीक्षा प्रणाली का अध्ययन करने व सिस्टम में सुधार लाने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी प्रो-वाइस चांसलर प्रो. ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में बनाई गई है।

पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दी धमकी
एक अलगाववादी संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धमकी दी है। इसी कड़ी में पन्नू ने जारी किए गए वीडियो में कहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन न करें। चेताया है कि यदि वह यात्रा का समर्थन करते हैं तो उन्हें पॉलिटिकल डैथ भी फेस करनी पड़ सकती है।

हिमाचल में कल से बरसेंगे बादल, बर्फबारी का भी अलर्ट
हिमाचल में बर्फबारी व बारिश का इंतजार खत्म हो सकता है। प्रदेश में बुधवार से बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके लेकर मौसम विभाग की ओर से यैलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में उम्मीद जगी है कि प्रदेश में अक्तूबर माह से चल रहा ड्राई स्पैल टूट सकता है। फिलहाल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे, वहीं मंगलवार को भी मौसम खराब रहेगा।

बी.सी.सी.आई. वूमैन सीनियर वन-डे ग्रुप डी मैचों को हिमाचल की टीम घोषित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) वूमैन सीनियर वन-डे ग्रुप-डी के गुवाहाटी में 18 जनवरी से 29 जनवरी तक होने वाले मैचों के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने हिमाचल टीम की घोषणा कर दी है। एच.पी.सी.ए. की 16 सदस्यीय टीम की कप्तान नीना चौधरी तथा उप-कप्तान सुष्मिता नेगी को बनाया है। इसके अलावा टीम में वंदना राणा, यमुना राणा, मोनिका देवी, शिवानी सिंह, सोनल ठाकुर, कशिश वर्मा, नितिका चौहान, प्राची चौहान, अनीशा अंसारी, चित्रा सिंह जम्वाल, शालिनी, वसुवी फिस्टा, रंजना ठाकुर व हिमांशी मेहता शामिल हैं।

अचानक देर रात लगी आग से तीन मंजिला मकान राख, लाखों का नुक्सान
 भरमौर उपमंडल मुख्यालय में आग से एक तीन मंजिला मकान राख हो गया। इस अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपए का नुक्सान होने का अनुमान है। भरमौर पंचायत की वार्ड मैंबर अंजना पत्नी स्वर्गीय पवन कुमार ने बताया कि रविवार देर रात अचानक उसके मकान में आग लग गई। इससे मकान में करीब 9 कमरे राख के ढेर में तबदील हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे भरमौर से लगभग 400 लोगों ने आग बुझाने में अपना सहयोग दिया, लेकिन देवदार और कैल की लकड़ी में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका तथा मकान पूरी तरह जल गया।

खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत
चम्बा-जटकरी मार्ग पर लांघा के निकट एक पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। चालक की पहचान अनिल कुमार (32) पुत्र भोला राम निवासी गांव जटकरी डाकघर भडिय़ां कोठी के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सोमवार को अनिल कुमार जटकरी से चम्बा की तरफ आ रहा था।

मामूली कहासुनी पर चलाई गोली, व्यक्ति घायल
देर रात मनाली के जगतसुख में एक कैफे में गोली कांड में एक व्यक्ति घायल हो गया, जानकारी के अनुसार जगतसुख में एक निजी कैफे में मामूली कहासुनी में स्थानीय व्यक्ति द्वारा प्रियाल आचार्य निवासी शुरू प्रीणी की टांग में गोली मार दी जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए कुल्लू भेजा गया है। पुलिस को इस गोली कांड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मगर तब तक गोली मारने वाला वहां से फरार हो चुका था।

कंडा जेल में कार्यरत पुलिस कर्मी से मारपीट
राजधानी शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र कंडा जेल में कार्यरत पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार कंडा जेल में कार्यरत एक पुलिस कर्मी ने साथ लगते कंडा गांव के कुछ युवाओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं शिकायत पर मामले में पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है लेकिन इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News