दिल्ली में चमकी हिमाचल की बेटी, मिक्स मार्शल आर्ट फाइट में जीता Gold

punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 05:54 PM (IST)

नूरपुर: नूरपुर विकास खंड के गांव कुखेड़ की अनीता ठाकुर ने दिल्ली के प्रगति मैदान में सुपर फाइट लीग द्वारा आयोजित दूसरे मिक्स मार्शल आर्ट फाइट प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर हिमाचल तथा नूरपुर का नाम रोशन किया। अनीता चंडीगढ़ में ट्रायल पास करने के बाद हिमाचल प्रदेश से पहली मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई थी। मिक्स मार्शल आर्ट फाइट प्रतियोगिता में अनीता बुरी तरह जख्मी हो गई थी फिर भी उसने हिम्मत न हारते हुए फाइनल अपने नाम किया। उसने केरल, महाराष्ट्र और फाइनल में दिल्ली की फाइटर को हराया। अनिता ने सारे मुकाबले नॉकआऊट जीते। अनीता जूडो बॉक्सिंग और रेसलिंग की बहुत बढिय़ा खिलाड़ी है। उसने अपनी फाइट में सभी गेमों की तकनीकें यूज करते हुए सामने वाले फाइटर को चित्त किया।
PunjabKesari

हिमाचल की बेटी कुछ भी कर सकती है
अनीता का मानना है हिमाचल की बेटी कुछ भी कर सकती है। यही साबित करने के लिए उसने इस खेल को चुना और खेला। उसने कहा कि नूरपुर स्पोट्र्स क्लब और नूरपुर कॉलेज प्रशासन ने उसका इस प्रतियोगिता के लिए काफी सहयोग किया। अनीता का कहना है कि गोल्ड मैडल जीतने के बाद अब वह वल्र्ड मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है लेकिन उसके लिए खेलने का सामान और बाकी चीजें बहुत महंगी है तथा यदि सरकार सहयोग करे तो वह वल्र्ड मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भी हिमाचल का परचम लहरा सकती है।


आर्य कालेज प्रशासन ने किया सम्मानित
बता दें कि पिछले साल राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अनिता ने रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। दुनिया की सबसे खतरनाक खेलों में माने जाने वाली मिक्स मार्शल आर्ट फाइट को कुछ चुनिंदा खिलाड़ी की खेल पाते हंै। यह खेल कुश्ती, जूडो, किक बॉक्सिंग का मिश्रण है। नूरपुर तहसील की ठेहड़ पंचायत के कुखेड़ गांव की अनीता ठाकुर पुत्री मेहर सिंह ने कुश्ती, जूडो और किक बॉक्सिंग में हाथ अजमाने के बाद मिक्स मार्शल आर्ट को चुना। इससे पहले वह जूडो कुश्ती राज्य स्तरीय और नैशनल प्रतियोगिताओं में कई मैडल अपने नाम कर चुकी है। जूडो में शानदार प्रदर्शन के चलते उसे महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने का मौका मिला था। अनिता का नूरपुर पहुंचने पर आर्य कालेज प्रशासन द्वारा स्वागत तथा उसे सम्मानित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News