पर्यटन विकास निगम की 3 बड़ी घोषणाएं, पालमपुर से ऊना-अम्ब तक चलेगी वंदे भारत बस सेवा

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 11:01 PM (IST)

कांगड़ा (टीम): हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने महाशिवरात्रि के दिन प्रैस को संबोधित करते हुए शुक्रवार को प्रदेश पर्यटन विकास निगम की 3 बड़ी घोषणाएं कीं। पहली घोषणा के तहत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसका फ्लैग ऑफ समारोह 9 मार्च को पालमपुर से सुबह 8 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इस पहली वंदे भारत बस सेवा को पालमपुर से नगरोटा, कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अम्ब तक शुरू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वंदे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है। यह बस पालमपुर से सुबह 8 बजे चलेगी और 11.30 बजे पर्यटकों को अम्ब से लेकर कांगड़ा, पालमपुर आएगी। उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत बस वोल्वो श्रेणी की होगी, जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी, जिसमें पर्यटक सफर का आनंद उठा सकेंगे। 

दूसरी घोषणा सैनिकों के लिए
आरएस बाली ने दूसरी बड़ी घोषणा देश के सैनिकों के सम्मान के लिए की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी वर्तमान और भूतपूर्व सैनिकों को प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीनों के लिए 50 प्रतिशत डिस्काऊंट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून के लिए 30 प्रतिशत डिस्काऊंट दिया जाएगा, साथ ही सभी सैनिकों को खाने पर 30 प्रतिशत डिस्काऊंट दिया जाएगा। 

तीसरी घोषणा पंजीकृत पत्रकारों के लिए
आरएस बाली ने तीसरी बड़ी घोषणा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों के लिए की। प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों को भी प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीने के लिए 50 पर्सैंट डिस्काऊंट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून में 30 प्रतिशत डिस्काऊंट दिया जाएगा। पंजीकृत पत्रकारों को खाने पर 30 प्रतिशत डिस्काऊंट दिया जाएगा। प्रैस वार्ता में एमडी राजीव कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़ और महासचिव अरुण कटोच आदि मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News