HPRCA ने जारी किए स्टैनो टाइपिस्ट समेत 5 परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाऊनलोड

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 09:26 PM (IST)

हमीरपुर (अजय): सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न पदों के लिए होने वाली 5 भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार अब अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आयोग की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार कुल पांच श्रेणियों की परीक्षाओं के रोल नंबर जारी किए गए हैं। इनमें स्टैनो टाइपिस्ट (पोस्ट कोड 25025), प्लेट मेकर (पोस्ट कोड 25009), ऑफसैट ऑप्रेटर (पोस्ट कोड 25007), फोटो टाइप सैटर ऑप्रेटर (पोस्ट कोड 25008) और फ्लाई ब्वाय (पोस्ट कोड 25010) शामिल हैं।

आधिकारिक वैबसाइट से डाऊनलोड करें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वैबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आसानी से डाऊनलोड कर सकते हैं। आयोग ने पोर्टल पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं।

डाऊनलोड में आ रही है दिक्कत? तो यहां करें कॉल
कई बार तकनीकी कारणों से वैबसाइट पर परेशानी आ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अगर किसी भी अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या या दिक्कत आ रही है, तो वे तुरंत आयोग के टैक्नीकल हैल्प डैस्क से मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने टैक्नीकल हैल्प डैस्क नंबर 9986638751 जारी किया है। किसी भी परेशानी की स्थिति में अभ्यर्थी इस नंबर पर सुबह 10 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News