HPRCA: साइंटिफिक और लैब असिस्टैंट भर्ती का परिणाम घोषित, 13 मई से होगी डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 04:56 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव चौहान): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने साइंटिफिक असिस्टैंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) पोस्ट कोड-25015, साइंटिफिक असिस्टैंट (डॉक्यूमैंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25016, लैब असिस्टैंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) पोस्ट कोड-25017 और लैब असिस्टैंट (डॉक्यूमैंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25019 के पदों को भरने के लिए आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्टों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन सभी परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वैबसाइट  hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन की प्रक्रिया 13 मई से सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शैड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। 

डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News