हिमाचल की छोटी काशी में अब शव जलाना हुआ महंगा

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2017 - 01:12 PM (IST)

मंडी: छोटी काशी मंडी में अब शव जलाना महंगा हो गया है। शव जलाने के लिए फोरैस्ट कार्पोरेशन से खरीदी जाने वाली लकड़ी अब महंगी हो गई है। बता दें कि शहर में लोग शव जलाने के लिए खलियार स्थित फोरैस्ट कार्पोरेशन डिपो से लकड़ी खरीदते हैं। हालांकि फोरैस्ट कार्पोरेशन ने 665 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से लकड़ी का रेट निर्धारित किया है लेकिन ट्रांसपोर्टेशन खर्चे के चलते प्रति क्विंटल लकड़ी 800 रुपए में बेची जा रही है। इससे पहले लकड़ी का भाव 454 रुपए प्रति क्विंटल था।


लकड़ी के दामों में बढ़ौतरी
यह बढ़ौतरी बीते फरवरी महीने से लागू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार लकड़ी के दामों में बढ़ौतरी इसलिए हुई है क्योंकि कुल्लू से आने वाली लकड़ी के ट्रांसपोर्टेशन खर्चे में वृद्धि हुई है। यही नहीं, इस बढ़ी हुई कीमत में लेबर चार्ज भी जोड़े गए हैं। इसी के चलते अब लोगों को प्रति क्विंटल 800 रुपए के हिसाब से लकड़ी बेची जा रही है। उधर, विभाग का कहना है कि लकड़ी के दामों में वृद्धि 3 वर्ष के बाद की गई है। यह वृद्धि लकड़ी के ट्रांसपोर्टेशन खर्चे में वृद्धि करने के कारण हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News