Himachal : आर्थिक तंगी से परेशान मां ने बीमार बेटे के साथ उठाया खौफनाक कदम....इलाके में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 11:18 AM (IST)

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के रौडा सेक्टर में एक बुजुर्ग महिला और उनके 36 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटे की लंबी बीमारी से परेशान होकर उन्होंने किसी जहरीली चीज का सेवन कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक,  मृतकों की पहचान 66 वर्षीय महिला कुमुद शर्मा और उनके पुत्र अक्षांश के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से अर्की के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से रौड़ा सेक्टर में किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, अक्षांश पिछले दो-तीन वर्षों से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित था और बिस्तर पर था। उसकी मां कुमुद सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। पड़ोसियों को शुक्रवार दोपहर उस समय संदेह हुआ, जब लंबे समय तक घर में कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी। इसके बाद आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे, जहां मां-बेटे मृत पाए गए।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि बेटे की गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से उपजे तनाव के कारण महिला ने यह कदम उठाया। दोनों ने किस जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धावल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मां और बेटे द्वारा कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News