हिमाचल सरकार ने दो IPS अधिकारियों को IG से Promote कर बनाया ADG

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 09:44 AM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल पुलिस को दो नए एडीजी मिले हैं। राज्य सरकार ने 2 आई.पी.एस. अधिकारियों को आई.जी. पद से पदोन्नत कर ए.डी.जी. नियुक्त किया है। इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने आई.जी. अनुराग गर्ग और अशोक तिवारी को ए.डी.जी. बनाया है। 


पदोन्नति के बाद अनुराग गर्ग ए.डी.जी. कानून व्यवस्था व अशोक तिवारी ए.डी.जी. सी.आई.डी. के पद पर बने रहेंगे। इससे पहले 2 अधिकारी उक्त पदों पर बतौर आई.जी. अपनी सेवाएं दे रहे थे। अनुराग गर्ग और अशोक तिवारी 1993 बैच के अधिकारी हैं। इनकी पदोन्नति के बाद अब प्रदेश पुलिस विभाग में ए.डी.जी. के सभी चारों पद भर गए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के बाद इस उक्त पदोन्नति आदेश जारी किए गए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News