Himachal : विदेशी पर्यटक ने सरेआम की अश्लील हरकतें, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 05:45 PM (IST)
Shimla News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विदेशी सैलानी ने सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। वहीं, विदेशी नागरिक द्वारा की गई अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिमला पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया है।
Don’t know when the West will learn to behave. Always busy teaching Indians and lecturing us over manners.Foreign tourist arrested in Shimla for creating public nuisance.Requesting Himachal Police to make him stay at Charleville Mansion for a night so his ancestors can personally… pic.twitter.com/xOwMSwZHva
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) June 19, 2026
विदेशी सैलानी ने किए अश्लील और अशोभनीय इशारे
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब रिज मैदान पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और देश-विदेश से आए पर्यटक घूम रहे थे, तभी एक विदेशी नागरिक अचानक उग्र हो गया। उसने वहां मौजूद लोगों के सामने न केवल अभद्र भाषा (गाली-गलौज) का प्रयोग किया, बल्कि अश्लील और अशोभनीय इशारे भी किए। विदेशी सैलानी की इस हरकत को देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
यह भी पढ़ेंः- खौफनाक हादसा: कार की टक्कर से हवा में 25 फीट उछली बाइक सवार युवती; रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल
वहीं, सोशल मीडिया पर उपद्रव का वीडियो वायरल होते ही शिमला पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर विदेशी नागरिक की शिनाख्त की और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया है। शिमला पुलिस ने आरोपी विदेशी नागरिक को हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद शिमला पुलिस ने स्थानीय जनता और बाहर से आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर गरिमापूर्ण, मर्यादित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं।

