CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 01:58 PM (IST)
CM Sukhu Birthday : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को अपना 62वां जन्मदिन बेहद उत्साह और सादगी के संगम के साथ मनाया। शिमला स्थित उनके सरकारी आवास 'ओक ओवर' में सुबह से ही समर्थकों, मंत्रियों और विधायकों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर पूरे परिसर में जश्न का माहौल रहा और समर्थकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा
मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर की उपस्थिति में 62 किलो का विशाल केक काटकर अपने जीवन के 62वें वर्ष में प्रवेश किया। जश्न के दौरान कुछ विशेष दृश्य देखने को मिला। जैसे ही सीएम ने केक काटा, हेलीकॉप्टर ड्रॉपिंग ड्रोन के जरिए उन पर फूलों की बारिश की गई। जश्न के बीच कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जमकर नाटी डाली।
मुख्यमंत्री ने भी डाली नाटी
गौरतलब है कि सीएम ने हाल ही में विधानसभा में उन्हें मंत्री बनाने का ऐलान किया था। खुद मुख्यमंत्री ने भी समर्थकों के साथ नाटी डालकर खुशी साझा की। जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मियों द्वारा आयोजित एक मैराथन में भाग लिया और प्रदेशवासियों को फिट रहने का संदेश दिया।

