SIU टीम ने चेकिंग के लिए रोकी महिला, लेकर जा रही थी ऐसी चीज कि जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
punjabkesari.in Wednesday, Sep 15, 2021 - 02:00 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन): कुल्लू में विशेष अन्वेषण शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को विशेष अन्वेषण शाखा ने पतलीकुहल क्षेत्र में एक गुप्त सूचना मिलने पर, इस महिला तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम ने महिला से एक किलो 989 ग्राम चरस बरामद की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की एसआईयू टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि, मनाली के एक गांव की एक महिला चरस की खेप लेकर कहीं डिलीवरी करने जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और महिला को रंगे हाथ एक किलो 989 चरस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है। मामले की पुष्टि एसपी गुरूदेव शर्मा ने की है।