पीणी पंचायत के रोपा सेरी में मकान में गिरी भारी चट्टान, बाल बाल बचा परिवार
punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 03:21 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : कुल्लू जिला की धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के पीणी पंचायत के रोपा सेरी गांव में पहाड़ी से भूस्खलन के कारण एक रिहायशी मकान को नुकसान हुआ है। जिसके कारण प्रभावित केहर सिंह का लाखों रूपये का नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इसके साथ भूस्खलन से सड़क यातायात प्रभावित हो गया है। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है, ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान हिम सिंह ने बताया कि पीणी पंचायत के रोपा सेरी गांव में पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण केहर सिंह के मकान को नुकसान हुआ है जिसमें छत व बरामदे को नुकसान पहुंचा है। जिसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। उन्होंने कहाकि पीणी शारनी सड़क पर भूस्खलन से यातायात अवरूद्व हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने कहाकि प्रशासन तरफ प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।