इंदौरा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कई स्थानों पर घरों में घुसा पानी

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 09:53 PM (IST)

इंदौरा (ब्यूरो): वीरवार को इंदौरा क्षेत्र में हुई भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड-42 पर सड़क के दोनों छोर पर नाली की सही व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर सड़क ने नाले का रूप धारण कर लिया। उधर, पनियाला खड्ड में आए पानी से कॉज-वे के ऊपर से पानी बहने से घंटों यातायात बाधित रहा। यहां चंदुई में लोगों के घरों में पानी घुस गया। यहां विभाग द्वारा बनवाई गई पुलिया पहली बारिश भी नहीं झेल पाई और धंस गई। 
PunjabKesari

30 करोड़ रुपए के नुक्सान का आकलन 
लोक निर्माण विभाग मंडल इंदौरा के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह ने बताया कि बरसात से अनुमानत: 30 करोड़ रुपए के नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। एसडएम इंदौरा विनय मोदी, तहसीलदार इंदौरा विनोद टंडन स्वयं वर्षा प्रभावित स्थानों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने सभी पटवारियों को अपने-अपने महाल व मौजा क्षेत्र में हुए नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। घण्डरां में ईश्वर चंद के घर के निकट डंगा गिर गया। 
PunjabKesari

जल शक्ति मंडल के आवास परिसर की दीवार गिरी
उधर, जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय के साथ लगते वार्ड में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने व थाथ इंदपुर आदि की ढलानों का पानी एकत्रित होने से मंडल के आवास परिसर की दीवार गिर गई, जिससे बारिश का पानी जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय में भी घुस गया। इससे विभाग का रिकॉर्ड भी भीग गया। अधिशासी अभियंता गुरबख्श धीमान ने बताया कि बरसात से अब तक विभाग की विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के लगभग 6 करोड़ रुपए के नुक्सान का अनुमान है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News