स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजिरी, OPS को लेकर कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 04:14 PM (IST)

चिंतपूर्णी/ऊना (राजन/अमित): विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने धर्मपत्नी सहित मां के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी रोहित कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई। शांडिल ने माता की पावन पिंडी के दर्शन करने के पश्चात मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डालीं। मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने माता की चुनरी और फोटो देकर स्वास्थ्य मंत्री को सम्मानित किया।
PunjabKesari

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मां के दरबार में माथा टेकने का मन था। माता ने पुकार सुनी और आज मां के दरबार में हाजिरी भरी और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रवास के दौरान बिलासपुर जिला के कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में भी पहुंचे हैं, जहां कई व्यवस्थाओं की जांच की गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के ढांचे को और भी मजबूत किया जाएगा।

पत्रकारों द्वारा ओल्ड पैंशन स्कीम का भाजपा द्वारा स्वागत न करने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ओल्ड पैंशन स्कीम कर्मचारियों को देने की घोषणा की गई थी। प्रदेश के कर्मचारियों का प्रदेश के विकास में बहुमूल्य योगदान है इसलिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट में कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन स्कीम का तोहफा दिया है और भाजपा के लोगों को भी इसका स्वागत करना चाहिए। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News