यहां बेसहारा पशु बने किसानों के लिए सिरदर्द, चौपट कर रहे फसल

Monday, Aug 20, 2018 - 02:36 PM (IST)

 

नादौन : नादौन उपमंडल के किसान जानवरों व बंदरों से परेशान हैं। जैसे-जैसे मक्की की फसल बढ़ रही है, वैसे-वैसे किसानों की नींद उड़ रही है। बेसहारा पशुओं, सूअरों व बंदरों ने किसानों की मेहनत की फसल को उजाड़कर रख दिया है। किसानों कृपाल सिंह, परमजीत सिंह, नवीन कुमार, विपिन कुमार, कुलजीत सिंह, सरवण सिंह व सर्वजीत सिंह आदि ने बताया कि उनकी फसल मौसम की मार से तो बच गई, लेकिन बेसहारा पशुओं, सूअरों व बंदरों ने उनकी परवान होती फसल बर्बाद कर दी, जिससे उन्हें अार्थिक व मानसिक नुक्सान झेलना पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि बेसहारा पशु झुंडों में मक्की के खेतों में धावा बोलकर फसल को चट कर रहे हैं तथा एक जगह से खदेड़ने पर ये बेसहारा पशु दूसरी जगह धावा बोल देते हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उनको हुए नुक्सान को देखते हुए उन्हें फ सल का मुआवजा देकर राहत दी जाए। वहीं एस.डी.एम. दिलेराम धीमान ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को फ सल बर्बादी रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा जाएगा, जिससे किसानों की मेहनत की फसल को बचाया जा सके। 
 

kirti

Related News

Himacha: जंगली जानवरों और बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए किसान करेंगे दिल्ली कूच

बेसहारा पशुओं के बाद अब बंदरों व कुत्तों की बढ़ती संख्या से कांगड़ावासी परेशान

Sirmaur: नाहन के वार्ड नंबर-3 में बनेगा डॉग शैल्टर, बड़ोग काऊ सैंक्चुरी भेजे जाएंगे बेसहारा पशु

Bilaspur: प्रदेश में 258 गौ सदन खोलने के बावजूद भी बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे

Mandi: बेसहारा बैल ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर घायल

Una: कोटलाखुर्द में करंट से पशुओं की मौत, मामला दर्ज

Hamirpur: सड़क पर बेसहारा जानवर को बचाते समय निजी वाहन करीब 100 फुट खाई में गिरा

मीटर से कुंडी डालकर खेत की बाड़ में गुजारे करंट से 2 पशुओं की मौत

Kullu: पशुओं के लिए चारा काट रहा था व्यक्ति, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

Chamba: फसलों की अच्छी पैदावार व पशुधन की रक्षा के लिए गढ़ माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी