तेज रफ्तार का कहर : ट्रैक्टर से टकराकर सड़क पर पलटी कार, 4 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 09:32 PM (IST)

राजा का तालाब: थाना नूरपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी रैहन के तहत जसूर-तलबाड़ा रोड पर स्थित गारन में एक स्विफ्ट कार और एक ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए राजा का तालाब के निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्विफ्ट कार (एच.पी. 12 एच. 5487) व एप्लाइड फॉर ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर लगभग साढ़े 4 बजे के करीब हुई बताई जा रही है।


चम्बा से आनंदपुर साहिब की तरफ जा रही थी कार
जानकारी के अनुसार चम्बा से आनंदपुर साहिब की तरफ  जा रही स्विफ्ट कार में विपिन शर्मा, उसकी पत्नी व एक अन्य दम्पति बैठा हुआ था। विपिन शर्मा कार को चला रहा था।  इस दौरान गारन में कार से आगे जा रहे पत्थरों से भरे ट्रैक्टर को उसने पीछे से टक्कर दे मारी। ट्रैक्टर के टायर से टकराने के उपरांत कार अनियंत्रित होकर पलट गई।


तेज रफ्तार में थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्विफ्ट कार की रफ्तार तेज थी। अगर ट्रैक्टर घूमा नहीं होता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। रैहन चौकी के ए.एस.आई. दुनी चंद व हैड कांस्टेबल दलजीत कटोच जानकारी मिलने के उपरांत टीम सहित घटनास्थल पर पहुंच गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News