जब घर के आंगन में महिला को बंदरों ने नौचा

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 05:42 PM (IST)

हरिपुर, (गगन): बेहद खूंखार हो चुके बंदर अब लोगों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। दिन-प्रतिदिन इनका आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे अब लोगों की जान भी इनसे सुरक्षित नहीं। ऐसा ही वाकया आज हरिपुर में पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिपुर की एक महिला पर बंदरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि 3-4 बंदरों ने उस महिला पर हमला किया है, जिसके कारण वह घायल हो गई है। रविवार देर शाम के समय जब महिला अपने घर के आंगन से होती हुई बाथरूम तक जा रही थी तो एकाएक 3-4 बंदर वहां आ धमके तथा अचानक पीछे से उस पर हमला बोल दिया।

महिला क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका है

 जब तक महिला संभल पाती, तब तक उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। महिला को कड़ी मशक्कत के बाद उनके चंगुल से तो छुड़ा लिया गया, लेकिन वह उनके शिकंजे आ गई थी। उसके शरीर पर खरोंचें भी लगी हैं, जिसके बाद महिला को उपचार के लिए निजी क्लीनिक में ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। निजी क्लीनिक के चिकित्सक डा. योगेश रैना ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है तथा उसे इंजैक्शन लगाने के लिए बोला गया है। महिला क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News