Himachal: हमीरपुर बाईपास पर टैक्सी से 30,0000 ML शराब बरामद, मामला दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 05:26 PM (IST)
हमीरपुर (अजय): सदर पुलिस ने हमीरपुर बाईपास पर एक टैक्सी से बिना परमिट की शराब की 40 बोतलें (30,0000 मिलीलीटर) बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज कर गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को सदर पुलिस बाईपास रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक टैक्सी नम्बर गाड़ी को रोका।
टैक्सी की तलाशी लेने पर 40 बोतलें बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि बाईपास पर एक पैलेस में चल रहे शादी समारोह के लिए यह शराब ले जाई जा रही थी। इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर शराब और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। मामले की पुष्टि एडीशनल एसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने कहा कि सदर पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और शराब समेत गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।

