हमीरपुर में नौकरी का मौका: सिक्योरिटी गार्ड की होगी भर्ती... इस दिन होगा Interview
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 04:31 PM (IST)
हमीरपुर। नई दिल्ली की प्रसिद्ध सिक्योरिटी कंपनी जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड महिला और पुलिस सिक्योरिटी गार्ड के 60 पदों को भरने के लिए 20 फरवरी को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।
इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक के दसवीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे। सिक्योरिटी गार्ड का अनुभव रखने वाले 40 वर्ष तक के उम्मीदवार भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई पांच फुट सात इंच और महिलाओं के लिए पांच फुट रखी गई है।
चयनित उम्मीदवारों को आठ घंटे की डयूटी पर 13,170 रुपये और बारह घंटे की डयूटी पर 19,755 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। उन्हें ईपीएफ, दुर्घटना बीमा, स्वयं एवं परिवार के लिए ईएसआई स्वास्थ्य बीमा, दस साल की निरंतर सेवा पर पेंशन सुविधा, मुफ्त वर्दी, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण और कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

