Hamirpur: एक साल से बस रूट बंद, 3 पंचायतों के लोग परेशान

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 12:47 PM (IST)

सुजानपुर (अश्वनी) : विधानसभा सुजानपुर क्षेत्र की 3 पंचायतों के सैंकड़ों लोगों को सुविधा देने वाली पथ परिवहन निगम की बस बीते करीब एक वर्ष से बंद होने के कारण ग्रामीणों को सरकारी बस के माध्यम से सफर करने में दिक्कत आ रही है।

बता दें कि सुजानपुर से पटलांदर वाया रियाह, ठाणा धबडियाणा, छनेड़ रूट पर प्रतिदिन बस अड्डा सुजानपुर से सुबह करीब 11:40 बजे अपने गंतव्य रूट पर जाती थी, लेकिन निर्धारित समय पर इस रूट पर अपने गंतव्य स्थान पर जाने वाली बस बंद पड़ी है। 

ग्रामीणों ने बताया कि इस रूट पर बस अड्डा सुजानपुर से सुबह 8:20 बजे व उसके बाद दोपहर बाद 2:20 बजे पर सरकारी बस जाती है। दोपहर के समय इस रूट पर जाने वाली निगम की बस के बंद होने से क्षेत्र की 3 पंचायतों ठाणा धबड़ियाना, चलोह व पटलांदर पंचायतों के ग्रामीणों को सुजानपुर शहर में जाने के लिए महंगे दाम देकर टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है।

पंचायत वासियों को इस बात का रोष है कि जब दोपहर के समय इस रूट पर निगम की बस जाती थी तो उस बस को क्यों बंद कर दिया। पथ परिवहन निगम हमीरपुर के डी.एम. राजकुमार पाठक ने बताया कि निर्धारित रूट पर बस के बंद होने बारे उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन इस बारे जानकारी हासिल करने के बाद यदि निर्धारित समय पर बस की जरूरत होगी तो उस बस को अवश्य इस रूट पर चलाया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News