पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 969 युवाओं ने ग्राऊंड पर बहाया पसीना, 216 ने क्वालीफाई किया टैस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 07:20 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर के अणु स्थित सिंथैटिक ट्रैक ग्राऊंड में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन भी युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बुधवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 216 अभ्यर्थियों ने अपनी काबलियत साबित करते हुए टैस्ट क्वालीफाई कर लिया है।

जिला पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार भर्ती के दूसरे दिन के लिए कुल 1600 उम्मीदवारों को ग्राऊंड टैस्ट के लिए बुलाया गया था। इनमें से 967 युवा अपनी उपस्थिति दर्ज कराने मैदान में पहुंचे। इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा जारी संशोधित शैड्यूल के तहत 2 अन्य अभ्यर्थियों ने भी इस ग्राऊंड टैस्ट में विशेष रूप से भाग लिया।

मैदान में पहुंचे सभी उम्मीदवारों की सबसे पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात शारीरिक मापदंड जैसे लंबाई, वजन और छाती का माप लिया गया। इस प्रारंभिक माप में सफल होने वाले युवाओं को 100 मीटर की फर्राटा दौड़, मध्यम दूरी की दौड़, हाई जंप (ऊंची कूद) और ब्रॉड जंप (लंबी कूद) जैसी प्रतिस्पर्धाओं से गुजरना पड़ा। इन सभी कड़े पैमानों को पार करते हुए 216 उम्मीदवार ही ग्राऊंड टैस्ट को पास कर पाए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News