जिला मंडी सेवादल अध्यक्ष बने गुड्डू, कांग्रेजन में हर्ष

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 05:35 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : नाचन विधानसभा क्षेत्र से तालुक रखने वाले प्रेम लाल गुडडू को जिला मंडी कांग्रेस सेवादल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किये जाने से कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रेम लाल गुड्डू इससे पूर्व कांग्रेस के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष थे। लेकिन अब संगठनात्मक जिलों सुंदरनगर व मंडी का समावेश करने के बाद एक जिला मंडी ही बनाया गया है। जिसकी कमान प्रेम लाल गुड्डू को सौंपी गई है।

प्रेम लाल गुड्डू लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और पंचायत प्रधान से लेकर और कांग्रेस सेवादल में ब्लाॅक, जिला तथा प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुये संगठन की मजबूती के लिए सेवाऐं देते रहे हैं। उनकी संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रेम लाल गुड्डू ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, सेवादल के हिमाचल प्रभारी राम विलास रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चैधरी, सोहन लाल ठाकुर, टेकचंद डोगरा व चेतराम ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस नेताओं का आभार जताया है। प्रेम लाल गुड्डू ने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है वह उसे पूरा करने के लिए सभी कांग्रेसजनों को साथ लेकर चलेंगे। इधर, कांग्रेस कार्यकर्ता किशोरी वालिया, भुवनेश्वर लाल, गुरिया राम, लालमन, बंसी लाल, दुर्गा दास, ज्ञान चंद, कैप्टन हल्का राम, भगत राम, चमन लाल व लेखराज कटोच ने इस नियुक्ति के लिए प्रेम लाल गुड्डू को बधाई दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News