केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 09:03 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। इसके पश्चात राज्यपाल ने राज्यसभा सांसद और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की अध्यक्ष डा. विनय सहस्त्रबुद्धे से भी भेंट की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर अनघा अर्लेकर भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने गोवा की पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मृदुला सिन्हा की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर नई दिल्ली में उनके आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वह उनके परिवार के सदस्यों से मिले और उन्होंने गोवा के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छी लेखिका थीं और भारत सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उनके सराहनीय योगदान के लिए उन्हें इस वर्ष मरणोपरान्त पद्मश्री सम्मान से नवाजा। उनकी सेवाओं और समर्पण भाव के लिए उन्हें सदा याद रखा जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here