प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री से मिले हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, विकासात्मक मुद्दों पर की चर्चा

Sunday, Feb 26, 2023 - 05:27 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। राज्यपाल बनने के बाद प्रधानामंत्री से उनकी यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री का इस संवैधानिक जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताया।

राज्यपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित थीं। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह को हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया। 

राज्यपाल पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से भी भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। बता दें कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अपने 3 दिवसीय नई दिल्ली के दौरे पर हैं। रविवार को उनके दौरे का दूसरा दिन था। अपने दौरे के पहले दिन शनिवार को राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से शिष्टाचार भेंट की थी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay